कैंसर से पीड़ित नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान
सीहोर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित छोटी ग्वालटोली निवासी 26 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह लगभग सात माह पूर्व भोपाल में हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका कैंसर रोग से पीड़ित थी और इसी वजह से सदमे में रहती थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.