ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोलियों की तड़तड़ाहट और ट्रंप ने कान पर रखा हाथ, बैठे नीचे… देखें हमले का वीडियो

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, इसी के चलते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को पेंसिलवेनिया में संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक से गोलियां चली. गोली चलते ही ट्रंप ने कान को छुआ और फौरन नीचे बैठ गए. गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, हर तरफ लोग घबरा गए. स्टेज पर ही नीचे बैठे ट्रंप को फौरन उनके गार्ड ने घेर लिया और उनके इर्द-गिर्द घेरा बनाकर खड़े हो गए. दूसरी तरफ हथियारों के साथ स्कियोरिटी गार्ड तैनात हो गए.

ट्रंप ने गोलियां चलने से पहले “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” की टोपी पहन रखी थी. गोली चलने के एक मिनट बाद ही ट्रंप वापस से खड़े हुए, जैसे ही वो खड़े हुए उनके दाहिने कान और चेहरे पर खून देखा गया. लेकिन गोली चलने के बाद भी ट्रंप का हौसला जरा सा भी नहीं डगमगाया, न उनके चेहरे पर डर दिखाई दिया. बल्कि ट्रंप ने वापस से उठ कर मुट्ठी बांध कर अपना विक्टरी साइन (Victory Sign) दिखाया. जिसके बाद उन्हें गार्ड ने घेरते हुए गाड़ी में बैठाया.

ट्रंप ने किया ट्वीट

इस जानलेवा हमला के बाद ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो ठीक है, गोली उनके कान को छेंदती हुई निकली और उनका इलाज किया जा रहा है. साथ ही ट्रंप ने कहा कि जैसे ही उन्होंने गोली की आवाज सुनी वो समझ गए थे कि कुछ गड़बड़ है.

दोनों शूटर ढेर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पेंसिलवेनिया में रैली कर रहे थे जिस दौरान उन पर यह जानलेवा हमला हुआ. हमलावर ने पीछे से गोली मारी, सूत्रों के मुताबिक शूटर ने छत पर से गोली मारी. जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने दोनों शूटर को मार गिराया. एक शूटर का शव बिल्डिंग पर मिला. हालांकि सीक्रेट सर्विस ने दोनों शूटर को मौके पर ही ढेर कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.