ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गजब की चोर! गहने चुराकर महिलाओं ने निगल लिया, एक्सरे में खुली पोल

राजस्थान के नागौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नारवा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दक्षिण भारतीय महिलाएं सोने के जेवरात चोरी चोरी करने के मामले में शामिल होने की बात सामने आई है. पकड़ी गईं दक्षिण भारतीय महिलाओं ने सोने के जेवरात को निगल लिया था. ऐसे में किसी का शक पूरी तरह इनपर नहीं गया. जब इनकी चेकिंग की गई तो इनके पास चोरी का सामान मिलता था.

जब ये महिलाएं खींवसर पुलिस के हत्थे चढ़ीं तो इनका सारा राज सामने आ गया. पुलिस को जब इन पर शक हुआ तो इन्होंने महिलाओं का एक्सरे करवाया. एक्सरे में चोरी का सारा पर्दाफाश हो गया. इस तस्वीर को देखकर एकबार तो पुलिस का दिमाग भी चकरा गया. तस्वीरों में सोना दिखाई दे रहा था. पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

खींवसर थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि नारवा में ठाकुरजी महाराज मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भाग ले रही थीं. इनके बीच चार दक्षिण भारतीय महिलाएं और दो लड़के भीड़ में पहुंचे और महिलाओं के गले से सोने की चैन और लॉकेट छीनकर भाग गए. इस दौरान लड़के तो भागने में कामयाब हो गए, जबकि चार महिलाएं गांवालों के हत्थे चढ़ गईं. जिसे बाद में ग्रामीणों ने इन्हें पुलिस को सौंप दिया.

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो इन महिलाओं ने चोरी करने के अपने कारनामे को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पुलिस के गले से यह बात नीचे नहीं उतरी. उन्होंने इसकी खोज करते हुए महिलाओं का एक्सरे करवाया तो नारवा में छीने झपटे गए सोने के चैन और लॉकेट तीन महिलाओं के पेट में देखे गए. पुलिस ने महिलाओं से करीब ढाई लाख के यह जेवरात बरामद कर लिए. इसके बाद पुलिस अब इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.