ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सतना के कमर्शियल टैक्स ऑफिस में लगी आग, रविवार की छुट्टी थी… वरना हो जाता बड़ा हादसा

सतना। सतना शहर के सिटी कोतवाली के पीछे रामना टोला स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय वृत्त-1 की दूसरी मंजिल में रविवार को आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार्यालय के अनेक कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय लंबे समय से किराए के भवन में संचालित है।

बताया गया है कि रविवार की सुबह कार्यालय के चौकीदार ने दूसरी मंजिल पर स्थित वृत्त-1 के कमरों से धुंआ उठता देखा। इसके बाद अंदेशा होने पर उसने कार्यालय के जिम्मेदारों और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन कार्यालय के अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ कंप्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गए।

रविवार को अवकाश दिवस होने की वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि नष्ट हुए दस्तावेज कितने और किस श्रेणी के रहे। आग लगने का वास्तविक कारण तो अब तक अज्ञात है, लेकिन फौरी तौर पर इसकी वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

कार्यालय की इमारत जर्जर

बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय कई वर्षों से किराए के भवन में चल रहा है, जो कि जर्जर हालत में है। हाल ही में हुई वर्षा के दौरान कई बार भवन की छत और दीवार का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है। इससे कार्यालय का रखरखाव ठीक तरीके से नहीं कराए जाने के संकेत भी मिलते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.