ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओमान में मस्जिद में हमला, पुलिस और आतंकी मुठभेड़ में 4 की मौत

ओमान की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है. जिससे हड़कंप मच गया. जिस समय मस्जिद में आतंकियों ने हमला किया उस समय मस्जिद में करीब 700 लोग मौजूद थे. हमले के बाद से सभी लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी हो गए. जिस मस्जिद में यह आतंकी हमला गहुआ है वह मस्कटे के वाडी कबीर इलाके में स्थित है.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि हमले के बाद कैसे मस्दिज के अंदर भगदड़ मत गई. इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े. गोलियों की तड़तड़ाहट की भी आवाज आ रही है तो वहीं कुछ लोग नारे भी लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मस्जिद शिया समुदाय के लोगों की है. इन दिनों मोहर्रम चल रहे हैं जिसे शिया लोग मनाते हैं. मोहर्रम के दिनों में सभी समुदाय के लोग काले लिबास पहनते हैं. इस मस्जिद में भी कई लोग काले लिबास में नजर आ रहे हैं.

चार लोगों की मौत, कई जख्मी

घटना के बारे में ओमान में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार एक मस्जिद में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया किगोलीबारी ओमानी राजधानी मस्कट के वाडी कबीर इलाके में हुई. हालांकि इस दौरान पुलिस ने यह नहीं बताया कि इस आंतकी हमले का मकसद क्या था और इसे अंजाम देने का संदेह किस पर है.

मस्जिद में मौजूद थे 700 लोग

बताया जा रहा है कि एक या एक से अधिक बंदूकधारियों ने इस आंतकी हमले को अंजाम दिया है. । स्थानीय लोगों का कहना है कि हमले कते समय करीब 700 लोग मस्जिद परिसर में मौजूद थे. जै,से ही यह हमला हुआ मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई. लोग काफी खौफजदा हो गए और इधर उधर भागने लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.