ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जान्हवी कपूर की उलझ के ट्रेलर में पकड़ी गई ये बड़ी गलती, क्या कह रहे लोग?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इंडस्ट्री में अपना कदम फूंक-फूंककर रख रही हैं. वे फिल्मों के चयन को लेकर काफी सतर्क हैं और सोच-समझकर ही कोई फिल्म साइन कर रही हैं. काफी समय से उनकी फिल्म उलझ का जिक्र देखने को मिल रहा था. अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को यूं तो काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इसी बीच लोगों ने ट्रेलर में मेकर्स की एक बड़ी गलती भी पकड़ ली है. जिस शख्स ने ये गलती बताई है उसका ये दावा है कि ये एक फैक्चुअल मिस्टेक है.

ट्रेलर में 1 मिनट 4 सेकंड के बाद अगर आप देखेंगे तो एक पुरुष का वॉइसओवर सुनने को मिल रहा है. वो शख्स बोल रहा है- ‘लंदन की एम्बेसी में एक खबरी है.’ अब इसी डायलॉग को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर गलत करार दिया है. उसका ये मानना है कि लंदन में एंबेसी नहीं है बल्कि वहां पर हाई कमीशन है. शख्स ने प्रोडक्शन हाउस को टैग करते हुए लिखा- हैलो @JungleePictures, लंदन में भारत का डिप्लोमैटिक मिसन एक हाइ कमीशन है नाकि एम्बेसी#Ulajh. इस पोस्ट के बाद इसपर लोगों के रिएक्शन्स भी आने शुरू हो गए हैं.

Ulajh Mistake

ट्रेलर देख लोग कर रहे हैं रिएक्ट

एक शख्स ने इस पोस्ट पर लिखा- ये क्या है. एक दूसरे शख्स ने मेकर्स को डिफेंड करते हुए लिखा- ये कोई गलती नहीं है बल्कि लीगल इम्प्लिकेशन्स की मदद से फिल्म में कुछ चीजें एडिट भी की जाती हैं. फिल्म मेकिंग एक बहुत कॉम्प्लिकेटेड बिजनेस है. वहीं ट्रेलर ने फैन्स को इंप्रेस कर दिया है. कमेंट में लोग फिल्म और जान्हवी कपूर की एक्टिंग की तारीफ अभी से ही करते नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें जान्हवी के अलावा आदिल हुसैन, गुल्शन देवय्या और राजेश तैलांग जैसे कलाकारों का भी अभिनय नजर आएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.