ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्मार्ट मीटर में चिंगारी, पटाखे की तरह फटा और लने लगा, कई लोग बिल्डिंग में फंसे

जबलपुर । मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में नगर संभाग पश्चिम के सुपर मार्केट की तीन मंजिला बिल्डिंग के सबसे नीचे वाले तल में जहां पर की एक दर्जन से अधिक बिजली के मीटर लगे हुए थे। उसमें अचानक ही आग लग गई। व्यापारी मीटर की गुणवत्ता काे लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कई लोग बिल्डिंग के ऊपर वाले फ्लोर में फंसे हुए थे

स्‍मार्ट मीटर में आग लगने के बाद आसपास लगे कई और मीटर उसकी चपेट में आ गए और तेज धमाके के साथ सभी मीटर जलने लगे। आसपास के लोगों ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तो सभी लोग वहां से दूर हो गए, बताया जा रहा है कि उस दौरान कई लोग बिल्डिंग के ऊपर वाले फ्लोर में फंसे हुए थे।

स्मार्ट मीटर का विरोध के बीच आग

बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध के बीच आग लगने की घटना हुई। सुपर मार्केट की इमारत में लगे स्मार्ट मीटर में चिंगारी से आग लगी कुछ ही देर में पटाखों की लड़ी की तरह मीटर फटने लगे। मीटर आग की लपटो से घिर गया। मीटर में हो रहे विस्फोट की जानकारी फौरन बिजली विभाग और फायर बिग्रेड को दी गई। बिजली कर्मियों ने मीटर कनेक्शन काटकर आग पर काबू किया।

आग का कारण विभाग खोज रहा

स्थानीय लोग बोले- मीटर में आग लगने के बाद तुरंत ही बिजली विभाग को जानकारी दी गई है। जिस मीटर में सबसे पहले आग लगी है वह स्मार्ट मीटर है। अब मीटर में आग कैसे लगी है इसकी बिजली विभाग जांच कर रहा है।

बहुमंजिला इमारतों में हादसों का इंतजार

जिन घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर बंद हैं, वे ठेका कर्मियों से नए मीटर लगाने की मिन्नत कर रहे हैं। ऐसे मामलों में बीच का रास्ता निकलने की बात भी सामने आ रही है और ठेका कर्मी भी जेब खर्च मिलने के कारण ऐसे मीटरों को बदलने पर खास फोकस कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.