ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलेक्टर ने किया शिक्षक को निलंबित, बिना सूचना दिए हुए अनुपस्थित

भिंड। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने सरकारी प्राथमिक स्कूल कच्छपुरा के शिक्षक अंजवीर सिंह को पदीय कर्त्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, वरिष्ठ के आदेशों की अनदेखी एवं लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय कलेक्टर (अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग) जिला भिंड के आदेश द्वारा गठित दल 16 जुलाई की दोपहर 2 बजे के लगभग प्राइवेट स्कूल अमर ज्योति हायर सेकेंडरी भारौली रोड का निरीक्षण के लिए उपस्थित हुआ।

निरीक्षण के समय शिक्षक अंजवीर सिंह प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय कच्छपुरा की जगह प्राइवेट स्कूल अमर ज्योति स्कूल पर उपस्थित पाए गए। अंजवीर सिंह प्राथमिक शिक्षक अपनी संस्था से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने से उनके द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, वरिष्ठ के आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरती गई है। निलंबन अवधि में अंजवीर सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिंड रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.