ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंटरनेट पर सर्च कर व्यापारी ने गवांए 7 लाख रुपए, उपभोक्ता फोरम मामले में निपटारे के नाम पर ठगी

कटनी: कटनी में एक व्यापारी से सात लाख की ठगी हो गई। राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के प्रकरण के निपटारे को लेकर एक व्यक्ति ने व्यापारी से बैंक खाता व एटीएम की जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपित ने व्यापारी के खाते से सात लाख रुपये से अधिक राशि निकाल ली। धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज कपड़ा बाजार के रहने वाले व्यापारी 63 वर्षीय प्रदीप कुमार जैन का राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में मामला चल रहा था। जिसकी चार पेशी हो चुकी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही थी। अक्टूबर 2023 में उन्होंने सुनवाई की अगली तारीख को लेकर सोशल मीडिया में सर्च किया। जिसमें उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला।

सोशल मीडिया पर मिले नंबर से पर कॉल करना पड़ा भारी

पीड़ित व्यापारी ने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। जिसमें उनकी बात किसी दीप कुमार से हुई। दीप कुमार ने व्हाट्सएप कॉलिंग करते हुए व्यापारी से उसके खाते की जानकारी व एटीएम की फोटो मांगी और लगभग 16 बार कॉल किया। इस बीच युवक ने उनके दो खातों से सात लाख 31 हजार रूपये की राशि निकाल ली।

पीड़ित का एक्सीडेंट हो जाने के कारण वह शिकायत करने नहीं पहुंचा और स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उसने खाता नंबर की संपूर्ण जानकारी के साथ कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। दस्तावेजों की जांच करने के बाद पुलिस ने दीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.