ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर: डोडा के जंगलों में 4 दिन से चल रहा सर्च ऑपरेशन, मुठभेड़ में 2 जवान जख्मी

आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों ने कश्मीर के डोडा में मुहीम को तेज कर दिया है. पिछले चार दिन से जवान डोडा में आतंक पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं. आज सुबह तड़के जवानों ने डोडा के कास्तीगढ़ के घने जंगलों में आतंकियों को घेरा. जानकारी के मुताबिक, आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कास्तीगढ़ में हुई भारी मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हो गए हैं. पूरे इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

दो जवान जख्मी

अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिक घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब दो बजे हुई. दरअसल आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के स्थापित अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी की. जिसके बाद आतंवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी मुठभेड़ हुई दोनों तरफ से हमले और जवाबी हमले किए गए.

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही. अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए. अब तक इस ऑपरेशन में (Overground Workers OGWs) के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डोडा में लगातार चल रहा ऑपरेशन

डोडा जिले में 12 जून के बाद से लगातार हमले देखें जा रहे हैं. चटरगाला दर्रा में एक आतंकवादी हमले में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, इसके बाद अगले दिन गंदोह में गोलीबारी हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था.

26 जून को जिले के गंदोह इलाके में एक दिन के ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए थे, जबकि 9 जुलाई को घड़ी भगवा जंगल में एक और मुठभेड़ हुई. इस साल की शुरुआत से जम्मू प्रांत के छह जिलों में लगभग एक दर्जन आतंकी हमलों में आतंकवादी मारे गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.