ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विराट कोहली बेटे अकाय के साथ दुकान में फूल खरीदते नजर आए, देखें Video

एक ओर जहां टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान को लेकर देश में बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रखा है वहीं दूसरी ओर विराट कोहली इन सभी से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. विराट कोहली लंदन की सड़कों पर एक आम इंसान की तरह घूम रहे हैं और बड़ी बात ये है कि उनका बेटा अकाय और पत्नी अनुष्का भी उनके साथ हैं. विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो फूलों की दुकान पर खड़े हैं. गोद में उनका बेटा अकाय है और वो फूलों की खरीदारी कर रहे हैं. अनुष्का शर्मा भी फूलों की खरीदारी में व्यस्त हैं

आम इंसान की जिंदगी जी रहे हैं विराट

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक आम इंसान की तरह जीवन जीना चाहते हैं. गौरव कपूर को उन्होंने कहा था कि वो इंडिया की सड़कों पर पैदल ही नहीं चले हैं और इसके लिए वो तरसते हैं. अब इंडिया में ये चीज तो लगभग नामुमकिन है लेकिन ये काम विराट कोहली लंदन में कर रहे हैं. विराट कोहली अपना ज्यादातर समय लंदन में बिता रहे हैं. उनके बेटे अकाय का जन्म लंदन में ही हुआ था. टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने पहले मुंबई में टीम के साथ जश्न मनाया और इसके बाद वो लंदन चले गए.

कीर्तन में नजर आते हैं विराट

विराट कोहली लंदन में शॉपिंग के अलावा धार्मिक स्थानों पर भी नजर आते हैं. हाल ही में वो अनु्ष्का के साथ कीर्तन में बैठे हुए थे. बता दें विराट कोहली बीते 2-3 सालों में काफी ज्यादा धार्मिक हो गए हैं. उनके फोन के वॉलपेपर में भी नीम करौली बाबा की तस्वीर दिखाई देती है. वैसे विराट के फैंस को अपने सुपरस्टार का इंतजार है. बताया जा रहा है कि विराट कोहली श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे तो इसका मतलब ये है कि ये खिलाड़ी अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.