ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सास बहू की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

डिंडौरी। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के भर्रा टोला में गुरुवार की दोपहर धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू की

जानकारी के अनुसार गुलबसिया पति गोविन्द सिंह उम्र 48 साल निवासी खम्हरिया अपनी दोनों बहू संगीता पति मानिक सिंह उम्र 23 साल और मंगली बाई के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थी।

दोपहर लगभग 3 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिरने से उसकी चपेट में आने से गुलबसिया और संगीता की मौके पर ही मौत हो गई।

वहां कृषि कार्य कर रहे ट्रैक्टर के चालक व मंगली बाई ने दोनों शव को खेत से बाहर निकाले और परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.