ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेल लाइन और रिंग रोड जमीन अधिग्रहण, किसानों ने दिया धरना और सौंपा ज्ञापन

इंदौर। इंदौर- बुधनी रेल लाइन और आउटर रिंग रोड इंदौर के प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। हातोद तहसील के पाल कांकरिया गांव में किसान एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। इसमें इंदौर, देवास और धार जिले के किसान शामिल हुए। किसान बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने की मांग कर रहे है।

लंबे समय से विरोध कर रहे है किसान

किसान नेता हंसराज मंडलोई एवं जनपद सदस्य पवन सिंह यादव ने बताया कि आउटर रिंग रोड पूर्वी पश्चिमी के प्रभावित किसानों ने आउटर रिंग रोड योजना को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। साथ देने के लिए इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन एवं पीथमपुर लॉजिस्टिक पार्क के किसान भी प्रभावित किसानों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर बड़ी संख्या में अपनी मांगों को लेकर शामिल हुए।

इस मौके पर पहली बार विपक्षी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल विधानसभा सांवेर कि कांग्रेस प्रत्याशी रही रीना बोराशी सेतिया एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सकरी रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय बंटी राठौर के अगुवाई में किसानों के आंदोलन में पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.