ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क निर्माण से पहले ड्रेनेज विकसित नहीं किया, एक साल में ही उखड़ने लगी कई सड़कें

संत हिरदाराम नगर। सड़क निर्माण से पहले ड्रेनेज विकसित करने एवं नाली की तरफ ढलान बनाने के निर्णय पर नगर निगम खुद अमल नहीं कर रहा है। हालत यह है कि मानसून की शुरूआत के साथ ही कई सड़कें उखड़ने लगी हैं। इनमें कुछ सड़कें ऐसी हैं जिनका निर्माण एक से डेढ़ साल पहले ही हुआ है।

यहां के नागरिके लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि सड़क निर्माण से पहले पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। पार्षद भी यह सुझाव दे चुके हैं कि सड़क का निर्माण भले ही देर से किया जाए लेकिन ड्रेनेज बनाने के बिना सीमेंट कांक्रीट या डामरीकरण न किया जाए।

कुछ सड़कें ऐसी हैं जिन पर नगर निगम को डेढ़ से दो साल में ही डामरीकरण करना पड़ रहा है क्योंकिनिकासी प्रबंध नहीं होने के कारण सड़कें मानसून के समय दम तोड़ देती हैं। पीएनबी रोड, झूलेलाल मंदिर पहुंच मार्ग, सराफा बाजार रोड वर्षा के पहले चरण में ही उखड़ने लगी हैं।

इन मार्गो पर हर एक या दो साल में डामरीकरण किया जाता है। सड़क खराब होने से मानसून के बाद लोग फिर से इसके निर्माण की मांग करने लगते हैं। यदि पानी निकासी का प्रबंध किया जाए तो कम से पांच साल तक सड़क नहीं उखड़ेगी। पार्षद अशोक मारण के अनुसार जोन की बैठक में यह मामला उठाया गया था लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। जोन अध्यक्ष ही बैठक में नहीं पहुंची थीं। अब फिर से यह मामला उठाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.