ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘काली कमाई में से 25 लाख दो, वरना…’, इंजीनियर के पास आया धमकी भरा फोन

बिहार के किशनगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से एक मैसेज आया. आरोपियों ने मैसेज करके लाखों रुपये मांगे साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. युवक मैसेज देखते ही काफी घबरा गया. उसने इसकी सूचना डीएम को दी. डीएम ने उसे थाने में केस दर्ज कराने को कहा. साथ ही उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी को इसकी सूचना दी.

युवक का नाम गौरव कुमार है. वह किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग वन का एक्सक्यूटिव इंजीनियर है. गुरुवार दोपहर 12:43 बजे उसके सरकारी नंबर के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया. उसमें 25 लाख रुपयों की मांग की गई और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. उसने डीएम तुषार सिंगला से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी दी. साथ ही थाने में लिखित आवेदन भी दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

गौरव पूर्णिया में विभाग की एक बैठक में पहुंचा ही था, तभी उसे एक अननोन नंबर से मैसेज आया. उसमें लिखा था कि इंजीनियर तुम अपनी काली कमाई से 25 लाख रुपए दे दो नहीं तो तुमको जान से मार दिया जाएगा. मैसेज पढ़ते ही गौरव काफी डर गया. वह हड़बड़ी में पूर्णिया से किसी तरह किशनगंज अपने ऑफिस पहुंचा.

कार्रवाई की मांग

गौरव ने बताया कि वह इसी साल की 15 फरवरी को किशनगंज में एक्सक्यूटिव इंजीनियर के पद पर आया था. साथ ही गौरव ने कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उसने सदर थाने में लिखित आवेदन देकर मैसेज भेजने वाले पर कार्रवाई की मांग की है.

वहीं एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने थाने में आवेदन दिया है. एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.