ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्... PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा कल, विश्वकर्मा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, महिलाओं और युवाओं को देंगे बड़... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू राहुल गांधी को धमकी देने पर बिफरी कांग्रेस, महाराष्ट्र में किया प्रदर्शन, कहा-डर गई है BJP पहले महिला की पिटाई की, फिर चूहे मारने वाली दवा पिलाई… दहेज के लिए ससुराल वाले बने हैवान मामला जेपीसी में है तो गृह मंत्री वक्फ संशोधन बिल पर बाहर बयान क्यों दे रहे हैं? बैठक में ओवैसी और स... राजनीतिक दल ने नहीं पूरा किया चुनावी वादा तो क्या ECI लेगा एक्शन? BJP-कांग्रेस ने जारी किए घोषणा पत्... महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा बवाल, 2 गुटों में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले कोलकाता रेप केस: RG Kar के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर एक्शन, रद्द किया गया रजिस्ट्रेशन कुछ वोटों के लिए कांग्रेस आस्था और संस्कृति को दांव पर लगा सकती है… कटरा में बोले पीएम मोदी

सावन में शिवजी के इन 7 मंत्रों का करें जाप, हर काम में मिलेगी सफलता!

भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है. भोलेनाथ की कृपा अगर किसी व्यक्ति को प्राप्त हो जाए, तो उसे जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. सावन का महीना शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे सर्वोत्तम माना गया है. ऐसे में अगर आप भगवान शिव के प्रिय मास सावन में शिव मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं. इन मंत्रों के जाप से मानसिक और शारीरिक सुकून मिलता है और सभी मनोकामनाएं भी भोलेनाथ पूरा कर देते हैं. आइए जानते हैं भगवान शिव के इन मंत्रों के बारे में.

भगवान शिव का गायत्री मंत्र

  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

इस मंत्र जाप भगवान शिव का ध्यान करने के लिए किया जाता है. इस मंत्र जाप द्वारा हम उनसे बुद्धि और मन को प्रकाशित करने का वर मांगते हैं. यह मंत्र बौद्धिक क्षमता को बढ़ाकर मानसिक रूप से सशक्त करता है.

महामृत्युंजय मंत्र

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भगवान शिव का यह मंत्र सबसे चमत्कारी और माया मोह के बंधनों से मुक्त कराने वाला माना गया है. इससे आपको मृत्यु का भय नहीं सताता और सत्य का ज्ञान होता है. इस मंत्र का जाप करने से आपके कई विकार दूर हो सकते हैं.

भगवान शिव का ध्यान मंत्र

  • करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा । श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं । विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व । जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥

भगवान शिव के इस ध्यान मंत्र का जाप करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. इसके अलावा, वाद-विवाद, विफलता, तनाव या नकरात्मकता से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. इससे आपके जीवन की हर परेशानी दूर हो सकती है.

रुद्र मंत्र

  • ॐ नमो भगवते रुद्राये।।

इस मंत्र जाप के द्वारा आप भगवान शिव को नमन कर सकते हैं. मान्यता है कि यह मंत्र पारिवारिक सुख और संपन्नता दिलाने के लिए विशेष माना जाता है.

शिव जी का पंचाक्षरी मंत्र

  • नम: शिवाय

इस पंचाक्षरी मंत्र का जाप करके आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. सावन में इस मंत्र का रोजाना जाप करने से मन और वाणी की शुद्धता भी प्राप्त होती है.

भगवान शिव के अन्य चमत्कारी मंत्र

  • ॐ हौं जूं सः ।।
  • श्री महेश्वराय नम:।।
  • श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
  • श्री रुद्राय नम:।।
  • ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।

इन सभी मंत्रों का जाप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किए जा सकता है. इन सरल मंत्रों का जाप करने से महादेव आप पर कृपा बरसते हैं. भगवान शिव मंत्रों के जाप के लिए किसी एकांत जगह होनी चाहिए. इन मंत्रों का कम-से-कम 108 बार जप करना चाहिएस, तभी आपको हर मंत्र का अच्छा फल प्राप्त हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.