ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु के साथ रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

कुल्लू/रामपुर: श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक श्रद्धालु की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (31) निवासी पुत्र विजय शर्मा निवासी रामपुर बुशहर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान लंगर की सामग्री सेवा के लिए ले जा रहा था। जब बराहटी नाला के समीप पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिद्धार्थ को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर सिंहगाड़ बेस कैंप तक पहुंचाया गया। इसके बाद पहले उसे निरमंड अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल भेज गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सिद्धार्थ शर्मा अपने पीछे 5 साल की बेटी, गर्भवती पत्नी, माता-पिता और बहन को छोड़ गए हैं। बता दें कि इस वर्ष श्रीखंड यात्रा के रास्ते में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने के बाद यह पहली मौत हुई जबकि 4 लोग यात्रा शुरू होने पहले ही अपनी जान गंवा चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.