ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरैना में फंदा डालकर रील बना रहे बच्चे की दम घुटने से हुई मौत, फांसी लगाकर तड़पने की कर रहा था एक्टिंग

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गले में फंदा डालकर रील बना रहे एक छात्र की दम घुटने से मौत हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम को लेन रोड़ पर खाली पड़े प्लॉट पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसके बाद शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर एक बच्चा तड़पने की एक्टिंग कर रहा था और दूसरा बच्चा वीडियो बना रहा था अचानक बच्चे का दम घुटने लगता है और वैसे ही वह तड़पने लगता है।

लेकिन वीडियो बना रहे बच्चों को लगता है कि वह एक्टिंग कर रहा है। देखते ही देखते बच्चा बेहोश हो जाता है और उसके बाद वहां पर मौजूद अन्य बच्चे भाग जाते हैं, वीडियो बनाने वाला बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर भाग जाता है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से उतार कर बच्चे को सीधे अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टर और नर्स ने उसे मृत घोषित  कर दिया।

अंबाह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, मृतक बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ता था और घर के सामने खाली पड़े प्लॉट पर खेलने के लिए चला गया था

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.