ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिपुर में भारी मात्रा में विस्फोटक, आईईडी जब्त

इंफाल| असम राइफल्स ने बुधवार को मणिपुर में हिंसा को अंजाम देने के एक आतंकवादी प्रयास को विफल कर दिया और म्यांमार सीमा पर बेटुक गांव के पास विस्फोटक सामग्री और छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि असम राइफल्स की मोरेह बटालियन ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए म्यांमार से एक आयातित मोटरसाइकिल की सवारी कर रहे एक व्यक्ति को संदिग्ध लकड़ी के बक्से के साथ पकड़ लिया।

सिपाहियों द्वारा चुनौती दिए जाने पर वह व्यक्ति लकड़ी का बक्सा गिराकर वापस म्यांमार भाग गया।

असम राइफल्स के जवानों ने लकड़ी के बक्से से कोर्टेक्स, बिजली के तार और विस्फोटक सामग्री के साथ छह आईईडी बरामद किए।

बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि मणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले, असम राइफल्स 400 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर सक्रिय रूप से पहरा दे रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि संदेह है कि आईईडी मणिपुर में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए लाया गया था।

जब्त किए गए आईईडी और विस्फोटक सामग्री को आगे की जांच के लिए मोरेह पुलिस को सौंप दिया गया है।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.