ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्राजील में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हुई

ब्रासीलिया| ब्राजील के रियो डी जनेरियो के उत्तर में स्थित पेट्रोपोलिस शहर में रिकॉर्ड बारिश और भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग ने कहा कि भारी बारिश और नए भूस्खलन के खतरे के कारण मंगलवार को 400 से अधिक बचावकर्मियों को अपना अभियान स्थगित करना पड़ा, क्योंकि 85 लोग अभी भी लापता हैं।

 रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा कि 1932 के बाद से 15 फरवरी को सबसे भारी बारिश हुई। मंगलवार को कारोबार फिर से खुलने लगे, जबकि लोगों ने घरों, ऐतिहासिक इमारतों और शहर के इलाके की सफाई जारी रखी। कचरा संग्रहण कंपनी के अनुसार, भूस्खलन और बाढ़ से उत्पन्न लगभग 620 टन मिट्टी और मलबे को अब तक हटाया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.