ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मजदूरों से भरी बोलेरो खड़े डंपर से भिड़ी, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 10 घायल

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यात्री पिकअप वाहन और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से भिंड जिले के गोहद इलाके में मजदूरी करने कुछ लोग आ रहे थे, मजदूरों से भरा पिकअप वाहन  हाइवे 719 पर पहुंचा ही था गोहद थाना इलाके में डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें रंजीत नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही डायल हंड्रेड की मदद से घायलों को गोहद अस्पताल लाया गया।घायलों में सोनू कश्यप, हिमांशु कश्यप, आनंद कश्यप, अतुल पतिया, अजय संदीप अंकित विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिनमें से कुछ घायलों का गोहद अस्पताल में और गंभीर रूप से घायल छ: लोगों को ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है, दिनेश कश्यप नाम के युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई, मौके पर पहुंची गोहद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.