ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शेयर बाजार में सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा टूटा

आज के कारोबार में एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है | सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 4.30 फीसदी टूटा है | इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स, निफ्टी ऑटो इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं |

8 साल में पहली बार ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पर

कच्चे तेल  की कीमतें गुरुवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई | 8 वर्षों में पहली बार ब्रेंट क्रूड  का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है |

निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा

शेयर बाजार में भारी गिरावट से आज निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है | कुछ ही मिनटों में उनकी दौलत 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई | बुधवार को बीएसई लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 2,55,68,848.42 करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को 9,05,121.92 करोड़ रुपये घटकर 2,46,63,726 .50 करोड़ रुपये हो गया |

India VIX में उछाल

इंडिया वीआईएक्स (India VIX) इंडेक्स 27.08 फीसदी बढ़कर 31.19 के स्तर पर पहुंच गया | इंडिया VIX निकट भविष्य में बाजार की चाल के बारे में बताता है |

टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, कोटक बैंक, एसबीआई में दर्ज की गई |

कारोबार के दौरान लार्जकैप शेयरों के साझ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है | बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3.13 फीसदी टूट गया है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.44 फीसदी की गिरावट आई है |

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.