ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IND VS SL: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मैच में ठोका तूफानी अर्धशतक, गौतम गंभीर ने कर दिया ये काम

सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और ये बात पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में भी साबित हुए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 223 के स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों में 58 रन ठोके. सूर्या ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. सूर्या की ये पारी इसलिए खास है क्योंकि वो पहली बार टी20 क्रिकेट में फुल टाइम कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे थे और पहले ही मैच में उन्होंने साबित कर दिया कि कप्तानी के भार के बावजूद उनकी बैटिंग में कोई बदलाव नहीं आने वाला.

सूर्यकुमार का जलवा

सूर्यकुमार यादव की पारी इसलिए भी खास है क्योंकि वो पावरप्ले के बाद मैदान पर उतरे थे. यादव क्रीज पर तो गिल के आउट होने के बाद आए थे लेकिन उनके आते ही जायसवाल भी निपट गए. लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव के सामने टीम इंडिया की तेज शुरुआत को बरकार रखने का चैलेंज था और वो इसमें खरे भी उतरे. सूर्या ने पंत के साथ 43 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी की, जिसमें पंत का योगदान सिर्फ 16 रन था और ये रन भी उन्होंने 17 गेंदों में बनाए थे. हालांकि सूर्या ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से टीम के स्कोर को रुकने ही नहीं दिया. पंत की पारी का साइड-इफेक्ट टीम इंडिया पर नहीं पड़ा.

गंभीर का रिएक्शन वायरल

सूर्यकुमार यादव ने महज 22 गेंदों में अपनी हाफसेंचुरी पूरी की और जैसे ही उन्होंने अपना बल्ला उठाया तो नए हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था. गंभीर अपनी सीट से खड़े हुए और जोश में तालियां पीटने लगे.

उनके चेहरे की हाव-भाव देखने लायक थे. गौतम गंभीर ने जब सूर्या को टी20 कप्तान चुना था तो लोग इस फैसले पर सवाल उठा रहे थे लेकिन अब उनका ये फैसला पहले मैच ही सही साबित होता नजर आ रहा है. उम्मीद है कि सूर्या अपनी तूफानी पारियों से ऐसे ही टीम के लिए नजीर पेश करते रहें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.