ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भिंड में चोरों के हौसले बुलंद, एसडीओ फॉरेस्ट के शासकीय आवास पर चोर का धावा

भिंड।  मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की अब उनके निशाने पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तक आ गए हैं, शहर कोतवाली थाना अंतर्गत वॉटरवर्कस इलाके स्थित वन विभाग कैंपस के अंदर शासकीय क्वार्टर में निवासरत एसडीओ फॉरेस्ट बहादुर सिंह के आवास पर बीती रात एक चोर ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, चोर सूटकेस में रखे पच्चीस हजार रुपये नगद और जरूरी शासकीय दस्तावेज भी चोर उड़ा ले गया।

चोरी की वारदात कैंपस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें चोर पहले घर के अंदर आता है और बाहर जाते समय बह काला सूटकेस हाथ में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, चंबल स्थित भिंड गेम रेंज में पदस्थ फॉरेस्ट ऑफिसर बहादुर सिंह ने शहर कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को तलाशने में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.