ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस योजना से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी! महज 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक अहम घोषणा की, जिसके तहत लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को पूरे साल महज 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे महिलाओं को महंगाई की मार से काफी राहत मिलेगी. बता दें लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी.

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में सोमवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम एलपीजी तक के सिलेंडर पर साल में 12 रिफिल पर प्रति सिलेंडर 200 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है. इसके अलावा 5 अक्टूबर 2023 से केंद्र ने सभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए लक्षित सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया है.

दिल्ली में कितने में मिल रहा सिलेंडर?

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में घरेलू एलपीजी की मौजूदा खुदरा बिक्री कीमत 803 रुपए प्रति सिलेंडर है. यह रेट 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का है. सरकार की ओर से 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दिए जाने के बाद से पीएमयूवाई उपभोक्ताओं को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाल सिलेंडर 503 रुपए में मिल रहा है.

क्या है लाडली बहना योजना?

इस योजना की शुरुआत मार्च, 2023 में हुई थी. मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, उनकी सेहत और पोषण में सुधार करने और परिवार में ज्यादा मजबूत स्थिति बनाने में मदद करने के लिए आर्थिक मदद देती है. इसमें योजना से जुड़े लाभार्थियों को हर महीने 1,250 रुपए दिए जाते हैं. आमतौर पर यह रकम हर महीने की 10 तारीख तक दी जाती है. पहले इस योजना में लाभार्थियों को एक हजार रुपए दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,250 रुपए कर दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.