ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कपड़े फाड़े, बीच सड़क पर गिराया…पत्नी के भाइयों ने सप्लाई इंस्पेक्टर को बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश के आगरा में आईओसी में सप्लाई इंस्पेक्टर को पारिवारिक विवाद के चलते ससुरालियो ने जमकर पीटा. पत्नी के दो भाइयों और उनके साथियों ने उन्हें गिरा-गिराकर पीटा. उनके कपड़े फाड़ दिए गए. वहीं उन पर हमला करने के लिए एक आरोपी ने ठेले से चाकू उठा लिया. आरोपियों की पिटाई से सप्लाई इंस्पेक्टर घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सप्लाई इंस्पेक्टर को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एत्माउदौला पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित सप्लाई इंस्पेक्टर की ओर से अभी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, मामला पारिवारिक विवाद का है. उधर पिटाई से घायल हुए सप्लाई इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पत्नी से हुआ विवाद, रिश्तेदारों ने सुलझाया

मारपीट की घटना आगरा के थाना एत्माउदौला क्षेत्र के नुनिहाई स्थित सब्जी मंडी की है. पुलिस के मुताबिक, चार महीने पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में सप्लाई इंस्पेक्टर ब्रज किशोर वर्मा की आगरा में तैनाती हुई है. वह आगरा के ही नुनिहाई इलाके में रहते हैं. उनका अपनी पत्नी नीलम वर्मा से सोमवार को विवाद हो गया था. रिश्तेदारों ने उनके बीच मामला सुलझा दिया था. मंगलवार की रात को ब्रज किशोर वर्मा अपनी मां से मिलने नुनिहाई स्थित अपने घर गए हुए थे.

ससुरालियों ने बीच सड़क पर पीटा

रात को वह वापस लौट रहे थे. तभी सब्जी मंडी के पास उनके साले संजय वर्मा और रजत रघुवंशी ने उन्हें अपने साथियों के साथ मिलकर घेर लिया. उन लोगों ने ब्रज किशोर को बीच बाजार में पीटना शुरू कर दिया. सभी लोग उन पर बुरी तरह टूट पड़े. लात-घूंसों से पीट-पीटकर उन्हें घायल कर दिया. मार-पीट की घटना से सब्जी मंडी में हंगामा मच गया. लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. किसी शख्स ने मारपीट की वीडियो बना ली. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी हेमंत कुमार और इंस्पेक्टर एत्माउदौला डीपी तिवारी पहुंच गए. पुलिस ने मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.