ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुएं में गिरा हथौड़ा निकालने के लिए उतरे एक ही परिवार के 4, जहरीली गैस से मौत

छतरपुर : छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्राहा गांव में कुएं की जहरीली गैस से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ला में एक घर में बने सकरे कुएं में पहले घर के मालिक अपने गिरे हुए हथौड़े को निकालने के लिए उतरे थे। इसके बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें बाहर न आता देखकर उनके निकालने के लिए परिवार के एक सदस्य उतरे और उसके बाद मोहल्ले के दो और लोग कुएं में उतर गए एक-एक करके सभी लोग जब कुएं से बाहर नहीं आए तो हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी गढ़ीमलहरा थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कराया। रेस्क्यू के बाद गंभीर हालत में सभी बेहोश लोगों को एंबुलेंस एवं एफआरबी की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चारों की मौत हो गई।

मृतकों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल है जिनमें पिता पुत्र और भतीजे की मौत हो गई। मौत का कारण गैस चढ़ने से दम घुटना बताया गया है।  जिला अस्पताल में 4 शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे में अल्ताफ, मुन्ना कुशवाहा, असलम, बशीर की मौत हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.