ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाली अमावस्या पर बन रहे 4 शुभ संयोग, करें ये उपाय मिलेगी पितृदोष से मुक्ति!

सावन महीने की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है. हिंदू धर्म में यह अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण इसलिए माना जाता है कि क्योकि यह भगवान शिव का प्रिय माह होता है. इस दिन भोलेनाथ के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है. इस दिन पूजा करने के साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान, स्नान दान का विशेष महत्व होता है. लेकिन इस बार की हरियाली अमावस्या और भी खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन लगभग 148 सालों बाद बेहद शुभ और दुर्लभ योग बन रहें हैं. इस दिन कुछ उपायों को करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है.

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त (Hariyali Amavasya Shubh Muhurat)

हरियाली अमावस्या तिथि 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 04 अगस्त को शाम 04 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी.

बन रहें हैं यह शुभ योग

हरियाली तीज पर कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं. इनमें रवि पुष्य योग दोपहर 01 बजकर 29 मिनट तक है. सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक है. सिद्धि योग सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक है. वहीं, पुष्य नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक है.

हरियाली अमावस्या को लगाएं पेड़-पौधे

हरियाली अमावस्या का सावन के महीने में होने कारण चारों तरफ हरियाली ही नज़र आती है. इसी वजह से सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है. दिन आप सुबह में स्नान के बाद अपने ​पितरों के लिए तर्पण और दान करें. हरियाली अमावस्या के दिन पेड़-पौधे लगाने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन शमी, आम, पीपल, बरगद, नीम जैसे छायादार पेड़ों को लगाना बहुत ही शुभ होता है.

पितरों के लिए जलाएं दीपक

मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितर अपने वंशजों से तृप्त होने के लिए धरती पर आते हैं. इसलिए सभी लोग अमावस्या के दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए उनका तर्पण करते हैं. जब पितर अपने वंशजों को आशीर्वाद देकर अपने लोक को जाते हैं तो उनके रास्ते में अंधेरा न हो, इसलिए अमावस्या के दिन दीपक जलाते हैं. ऐसा करने से वे खुश होकर अपने वंश को आशीर्वाद देते हैं. हरियाली अमावस्या के दिन आप प्रदोष काल में अपने पितरों के लिए दीपक जला सकते हैं.4 अगस्त को शाम 07:10 मिनट पर सूर्यास्त होगा. इस दौरान आप दीपक जलाकर रख सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.