ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ICC का 544 करोड़ रुपये वाला ‘प्लान B’, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया तो होगा ये!

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की तैयारी कितनी है? अभी कुछ कह नहीं सकते. भारत ने अगर पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इनकार किया तो PCB क्या करेगा? इसे लेकर भी उसकी तैयारी अभी तक कुछ नहीं दिखी है. लेकिन, इस मामले पर ICC ने कमर कस रखी है. उसकी तैयारी पूरी है. टीम इंडिया अगर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं गई तो वैसे हालात से निपटने के लिए ICC का 544 करोड़ रुपये वाला प्लान बी तैयार है.

ICC का 544 करोड़ रुपये वाला ‘प्लान B’!

अब आप सोच रहे होंगे कि ICC का ये प्लान B है क्या? तो इसे अमलीजामा ICC ने कोलंबो में हाल ही में खत्म हुई सालाना बैठक में ही पहना दिया था. उसके प्लान B के तार उन 65 मिलियन डॉलर में छिपे हैं जो उसने बाकी बोर्ड मेंबर के सामने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिए हैं. 65 मिलियन डॉलर यानी 544 करोड़ रुपये से भी ज्यादा.

PCB को मिली रकम में सारे खर्चे कवर- रिपोर्ट

ऐसी रिपोर्ट है कि कोलंबो में हुई AGM की मीटिंग के दौरान ICC ने पाकिस्तान को 65 मिलियन डॉलर यानी 544 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की राशि दी है. पाकिस्तान को ये रकम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन के लिए दी गई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक PCB को आयोजन के लिए मिली रकम में वो खर्च भी कवर है, जो भारत के टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाने से होगा. मतलब, PCB को इतने पैसे मिले हैं कि वो भारत के मैचों का आयोजन पाकिस्तान से बाहर किसी अलग वेन्यू पर कर सकता है.

अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में होना है. इसके लिए पाकिस्तान में स्टेडियमों के रिनोवेशन का काम शुरू है. ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक भारत के मैचों का आयोजन लाहौर में होना है. भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक, भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा. इसके बाद 23 फरवरी को वो न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. जबकि तीसरा और आखिरी मैच चिर-प्रतिद्वन्दी पाकिस्तान के खिलाफ 1 मार्च को होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.