ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पति ने बीच हाईवे पत्नी को कार से उतारा, बोला- तू मेरी गाड़ी में बैठने लायक नहीं… चौंका देगी वजह

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा किया जिसे सुन कोई भी हैरान रह जाएगा. उसने बीच हाईवे पर कार रोकी. पत्नी से कहा- तुमको मेरी कार में बैठने का कोई हक नहीं. फिर बच्चे को साथ लेकर और पत्नी को वहीं पर अकेला छोड़ चला गया. मामला अरांव थानाक्षेत्र का है.

महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला ने बताया- शादी के बाद से ही उसको अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान. पीड़िता बोली- मेरी शादी फरवरी 2020 में विकास सोलंकी पुत्र मुकेश सोलंकी निवासी कुलेसरा गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा के साथ हुई थी. शादी में 12 लाख रुपये का खर्चा करने के बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए.

बताया- वो लोग मुझसे बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे. पति विकास, ससुर मुकेश, सास सीमा देवी, ननद शीतल भाटी उसको आए दिन परेशान करते थे. मेरे साथ गाली गलौज की जाती थी और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था.

ससुरालियों ने बदसलूकी की

विवाहिता का आरोप है कि एक जून को वह पति विकास के साथ बच्चे का इलाज कराने के लिए कार से डाक्टर के पास जा रही थी. खाजा के पास बीच हाईवे पर पति ने बच्चे को अपनी गोद में बैठा लिया और उसको कार से उतार दिया. कहा- तेरे बाप ने न तो गाड़ी दी और न रुपये. तू मेरी कार में बैठने लायक नहीं है. पत्नी का कहना है कि पति लंबे समय से दहेज की मांग कर रहा है. इसके बाद जब वो ससुराल वालों के पास गई तो वहां भी उससे बदसलूकी की गई. उसे धमकी दी गई कि वो कभी भी ससुराल न आए. इसके बाद महिला रोते-बिलखते मायके चली गई.

फिर यह मामला समझौता केंद्र के पास पहुंचा. वहां भी सुनवाई के लिए कोई नहीं पहुंचा. इसलिए विवाहिता ने पति समेत सभी ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि महिला को न्याय जरूर मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.