ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाहरुख खान के एक वीडियो ने मेरी जिंदगी बदल दी…किंग खान के फैन हुए जॉन सीना

जॉन सीना हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंचे थे. शादी में उन्होंने खूब एंजॉय किया. उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जॉन सीना भारत आकर कई लोगों से मिले. लेकिन उन्हें शाहरुख खान से की मुलाकात याद रह गई. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में उनको लेकर बात की और किंग खान की खूब तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे शाहरुख से मिलकर उनकी जिंदगी बदल गई.

जॉन सीना से शाहरुख खान से उनकी मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो जॉन सीना ने बताया कि वो शाहरुख से बहुत इंस्पायर्ड हैं. उन्होंने शाहरुख से मुलाकात को एक इमोशनल मोमेंट बताया. उन्होंने कहा, “ये एक ऐसा इमोशनल पल था कि जब आप एक ऐसे इंसान से हाथ मिला सकते थे, जो आपकी जिंदगी को इफेक्ट करता है और उन्हें बता सकते हैं कि आपने क्या किया है. वो कमाल हैं. उनसे ज्यादा सिम्पैथेटिक और दयालु इंसान मैंने कभी नहीं देखा. उनसे मुलाकात बहुत ही शानदार थी.”

कही ये बात

जॉन सीना ने आगे कहा, “शाहरुख ने एक टेड टॉक किया था, जो मुझे अपनी जिंदगी में एक सही समय पर मिला और उनके लफ्ज मेरे लिए बहुत इंस्पिरेशनल साबित हुए. उन्होंने मेरी जिंदगी में चेंजेस लाने में मेरी मदद की. उसके बाद मैं उन सभी ‘जैकपॉट’ को पहचानने के काबिल हो गया हूं, जो मुझे दिए गए हैं और मैं कड़ी मेहनत करता हूं कि मैं उन्हें बर्बाद न करूं.” इससे पहले जॉन सीना एक्स पर पर भी शाहरुख की तारीफ कर चुके हैं.

फोटो शेयर की थी

जॉन सीना ने अनंत अंबानी की शादी के दौरान की शाहरुख खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “वो 24 घंटे, अंबानी फैमिली का बहुत शुक्रिया. एक ऐसा पल जहां मुझे कई नए दोस्त मिले. इसमें सबसे खास थी शाहरुख खान से पर्सनल मीटिंग, जिन्हें ये बताने का मौका मिला कि कैसे उनका मेरी जिंदगी पर गहरा असर हुआ.”

इंडियन फूड की तारीफ

यही नहीं जॉन सीना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बने इंडियन खाने की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि अंबानी की शादी में खाना बहुत अच्छा था. इंडियन स्ट्रीट फूड भी बहुत अच्छा बनाया गया था. खाना लाजवाब था. वो यहां कुछ समय के लिए रुके थे. अब वो फिर से यहां आना चाहते हैं और भी इंडियन फूड्स को टेस्ट करना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.