ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेरे दोस्तों के साथ बनाओ रिलेशन… नशे की गोली खिलाकर पति ने बनाया गंदा वीडियो; पत्नी का छलका दर्द

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ही पति पर संगीन आरोप लगाए हैं. कहा कि उसके पति ने नशे की हालत में अश्लील वीडियो लिया है और उसके ऊपर वेश्यावृति के लिए दबाव बना रहा है. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं. जब भी वह इसका विरोध करती है तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र का हैं. यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि छह महीने पहले ही उसका निकाह सीबीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था. जब उसका रिश्ता तय हुआ, उस समय ससुरालियों ने बताया कि उसका पति मुंबई में कपड़े का व्यापारी है. उसका व्यापार अच्छा होने की बात कही गई थी. उसके मायके वालों ने उसके ससुराल का हाल देखकर दहेज में कार व 15 लाख रुपये नगद दिए थे. बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे.

नशे की हालत में बनाया अश्लील वीडियो

आए दिन उसके ऊपर और दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाता था. इसी बीच एक दिन उसे पता चला कि उसके पति के कई लड़कियों के संबंध हैं. उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बुरी तरह मारपीट की. हद तो तब हो गई, जब आरोपी ने धोखे से उसे नशीली गोलियां खिला दीं और जब वह वह अचेत हो गई तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. यही नहीं, आरोपी उसके ऊपर लगातार अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था.

सास ननद की पिटाई से गिरा गर्भ

यहां तक कि उसने वेश्यावृति में भी उतारने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपी ने साफ तौर पर कह दिया कि उसका व्यापार नहीं चल रहा है. ऐसे में या तो वह मायके से पैसे लाए या फिर वेश्यावृति करे. पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में अपनी सास और ननद को बताया तो उन लोगों ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की. इससे डेढ़ महीने का गर्भ गिर गया. सीबीगंज थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है. जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.