ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में नाले के तेज बहाव में बहा युवक, एक किमी दूर मिला शव

भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। सोमवार रात में वह अपने दो साथियों के साथ नाला पार रहा था। इस दौरान वह बहाव तेज होने के कारण उसमें बह गया था। मंगलवार सुबह नगर निगम और होमगार्ड जवानों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव घटनास्थल से एक किमी दूर झाडियों में फंसा मिला है।

पुलिस के मुताबिक कटारा हिल्स इलाके में असवानी बिल्डर्स की कॉलोनी का काम चल रहा है। इस कॉलोनी में तीन मजदूर बागसेवनिया क्षेत्र से काम करने आए थे। वह एक निर्माणाधीन कॉलोनी में रहते हैं। कटारा व बागसेवनिया के बीच बगली गांव में सेंटोसा कॉलोनी के पीछे एक नाला है। सोमवार को वे तीनों लोग काम खत्म करने के बाद सेंटोसा कॉलोनी के पीछे वाले नाले से होकर जा रहे थे। नाले में पानी का तेज बहाव था, इसके बावजूद वे तीनों नाले को पार करने लगे। दो ने तो नाले को पार कर लिया, लेकिन एक पानी के तेज बहाव के साथ ही बह गया। मजूदर को बहता हुआ देखकर बाकी दोनों लोग डर के कारण भाग गए।
इधर, कुछ लोगों ने उनको नाला पार करने से रोका था, लेकिन यह लोग नहीं माने। जब एक युवक बहा गया तो पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शाम से ही सर्चिंग शुरू की।। लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में सर्चिंग बंद कर दी गई। मंगलवार की सुबह युवक की फिर तलाश शुरू की। थोड़ी देर में नाले से एक शव बरामद हुआ। मृतक 36 वर्षीय रामभजन मूलत: डिंडौरी जिले का रहने वाला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.