ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रियंका गांधी अंबानी विवाह में शामिल नहीं हुईं… बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के दावे पर बोली कांग्रेस

लोकसभा के बजट सत्र में झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अंबानी की शादी में शामिल नहीं हुईं. यहां तक कि उस समय वो भारत में भी नहीं थीं. पार्टी ने बीजेपी नेता के दावे को खारिज करते हुए झूठ बोलने का आरोप लगाया.

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि निशिकांत दुबे ने लोकसभा में सफेद झूठ बोला कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अंबानी की शादी में शामिल हुई थीं. ये बिल्कुल गलत है, वो वहां गई ही नहीं, वो देश में भी नहीं थीं. आपके गृह मंत्री को यह पता होना चाहिए. उनकी हर किसी पर नजर रखने की पुरानी और बुरी आदत है.

कांग्रेस बोली- निशिकांत को झूठ बोलने की बीमारी

उन्होंने कहा कि फर्जी डिग्री का मुकदमा झेलने वाले सांसद को झूठ बोलने की गंदी बीमारी है. प्रियंका गांधी जी अभी तक लोकसभा सदस्य नहीं हैं इसलिए सदन में उनका नाम लेना भी विशेषाधिकार का विषय है. मैं निशिकांत दुबे जी से बोलना चाहती हूं कि वो संसद में झूठ बोलना छोड़ दें. आखिर आप कब तक फैक्ट चेक होते रहिएगा.

लोकसभा में वित्त विधेयक पर बहस में भाग लेते हुए, दुबे ने दावा किया था कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं थीं. उन्होंने कहा कि शादी के एक कार्यक्रम में कई विपक्षी नेताओं सहित कई राजनेताओं की उपस्थिति देखी गई थी.

PMLA कानून को लेकर कांग्रेस पर साधा था निशाना

दुबे ने संसद में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस के समय धनशोधन विरोधी कानून (PMLA) तथा आयकर से जुड़े कानूनों को सख्त किया गया था, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ईमानदारी से लागू किया जा रहा है. ऐसे में जो भी भ्रष्टाचारी होगा वो जेल जाएगा. आज जब अन्य देशों का आकलन करेंगे तो पता चलेगा कि आज भी भारत दुनिया के लिए आशा की किरण है क्योंकि यहां विकास दर सात प्रतिशत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.