ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब के कई जिलों में छाए बादल, 24 घंटे में बारिश होने की संभावना

जालंधर। जालंधर और पठानकोट में मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। पूरे दिन तेज हवाएं भी चली। कुछ पल के लिए दिन में धूप निकली लेकिन फिर बादल छा गए। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में चंडीगढ़, हरियाणा के अलावा पंजाब के कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर भारी वर्षा हो सकती है।

पठानकोट में बीते कुछ दिनों से दिन में तेज धूप खिलने के चलते अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास जा पहुंचा था पर मंगलवार और बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और मंगलवार रात को हुई तेज बारिश के बाद मौसम ने अचानक तेवर बदले और लोगों को फिर से ठंड ने सताया। मौसम विभाग की मानें तो अब 27 फरवरी को ही मौसम साफ होने की संभावना है। 26 फरवरी तक दिन में बादल छाए रहने और कुछेक इलाकों में हल्की बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.