ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भिंड के गोरमी में दो जर्जर मकान के हिस्से गिरने की घटनाएं आई सामने ,दो लोगों की दर्दनाक मौत..

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी कस्बे में जर्जर मकान के हिस्से गिरने के दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई तो दो घायल हुए है, घायलों को गोरमी के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया है, जानकारी के अनुसार, गोरमी नगर के वार्ड क्रमांक-7 यादव मोहल्ले में रहने वाले रामवीर यादव के मकान के ऊपरी हिस्से के छज्जे पर बना शौचालय अचानक गिर गया, जिसमें शौच के लिए गई हुई उनकी पत्नी कलावती की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना गोरमी नगर के ही वार्ड क्रमांक-3 में सामने आई जहां पर पूर्व नगर परिषद गोरमी के अध्यक्ष प्रेम सिंह सखवार के घर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें रास्ते से गुजर रहे तीन किशोर अरविंद, धीरू और अभिषेक मलवे के नीचे दब गए।

 जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन फ़ानन में तीनों को बाहर निकाला और गोरमी चिकित्सालय पहुंचाया जहां अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया था ग्वालियर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने दोनों घटनाओं में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.