ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्या कर लाश को ऐसे पैक किया जैसा सामान, फिर हाईवे पर छोड़ गया; कार्टन देख पुलिस भी चकराई

मुजफ्फरपुर जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. हर दिन लूट, हत्या और अपहरण जैसे मामले सामने आ रहे हैं. इन सभी मामलों को देखते हुए लोग काफी डरे-सहमे रहने लगे हैं. अपराध का नया मामला चांदनी चौक हाईवे किनारे के पास का है, जहां एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव कार्टन में पैक करके फेंक दिया गया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास ओवरब्रिज के नीचे कार्टन में पैक एक शव मिला. शव किसी पुरुष का बताया गया. ओवरब्रिज के नीचे शव मिलने की खबर इलाके में आग तरह फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए. वहीं, बीच सड़क में शव होने की वजह से राष्ट्रीय हाईवे पर जाम भी लग गया. एक कार्टन में बोरी से बंधी संदिग्ध वस्तु को लोगों ने बीच सड़क पर पड़ा हुआ देखा, जिसमें से खून टपक रहा था.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

संदिग्ध वस्तु को देखते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया, DSP विनीता सिंह मौके पर पहुंचीं. पुलिस की छानबीन के बाद मौके पर FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया. हत्यारे ने बड़ी ही चालाकी से हत्या करके शव को कार्टन में डालकर बोरी में लपेटकर हाईवे किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने कार्टन को मौके से उठाकर शव को SKMCH अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लाश को पार्सल की तरह पैक किया

चांदनी चौक इलाके में ट्रांसपोर्ट मोटर गैरेज और कबाड़ का व्यवसाय किया जाता है. पुलिस को आशंका है कि किसी ने हत्या करके शव को कार्टन में पैक कर यहां फेंक दिया है. शव को ट्रांसपोर्ट में आने वाले पार्सल की तरह पैक किया गया था. DSP विनीता सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बोरे में एक लाश को देखा गया है. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची. पुलिस ने देखा कि एक बोरे में कार्टन के अंदर लाश है.

ठिकाने लगाने के लिए फेंकी लाश

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. DSP विनीता सिंह ने आशंका जताई है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां कार्टन में रखकर फेंका गया है. पुलिस इस मामले में आसपास के CCTV खंगाल रही है. वहीं, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.