ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 को कुचला

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बगीचा गांव में जंगली हाथी के हमले में रामकेश्वर सोनी (35), उसकी बेटी रवीता सोनी (नौ), भाई अजय सोनी (25) और पड़ोसी अश्विन कुजूर (28) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात जंगली हाथी ने बगीचा गांव में हमला किया और रामकेश्वर और उसकी बेटी रवीता को मार डाला। उन्होंने बताया कि हाथी के हमले के दौरान पिता-पुत्री की चीख-पुकार सुन अजय सोनी और अश्विन कुजूर वहां पहुंचे, तभी हाथी ने उन पर भी हमला कर दिया और दोनों को कुचल दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई, जबकि शेष मुआवजा राशि 5.75 लाख रुपये आश्वयक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जशपुर में चार वन परिक्षेत्र में 38 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिनमें से 15 हाथी अकेले घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बीते एक माह में जंगली हाथियों ने कुल नौ लोगों की जान ली है। राज्य के उत्तरी क्षेत्र के सरगुजा, जशपुर, कोरिया और कोरबा जिलों में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। कोरबा में बृहस्पतिवार को जंगली हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.