ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नागपंचमी पर सपेरे के हाथ से छूटा सांप, शख्स की स्कूटी में घुसा, मची अफरा तफरी

छतरपुर: छतरपुर में नागपंचमी के दिन सपेरा सांप के दर्शन करवाने के लिए गली-गली में घूम रहा था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे एक मोहल्ले में सांप सपेरे से छूटकर पास में खड़ी एक स्कूटी में घुस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कूटी को खोलकर उसे बाहर निकाला गया। इसी तरह बाढ़ में सांप सपेरे से छूटकर एक नाली में चला गया। सपेरे की कोशिश के बाद भी वह नहीं मिल सका।

पहला घटनाक्रम वार्ड नंबर 8 के बसारी दरवाजा का है। नागपंचमी होने के कारण सपेरा सांप के दर्शन करवाने के लिए वहां घूम रहा था। तभी अचानक सांप टोकरी से निकालकर पास में खड़ी स्कूटी में घुस गया। यह देखकर वार्ड के लोग डर गए और लोग तरह की बात करने लगे। इस बीच सपेरे ने बीन बजाकर 1 घंटे तक सांप को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन सांप बाहर नहीं निकला। इसके बाद वार्डवासियों ने बाइक मैकेनिक को बुलाकर स्कूटी को खुलवाया और सांप को पकड़ा। स्थानीय रहवासी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गनीमत रही कि यह सांप किसी के घर में नहीं घुसा।

ऐसा ही मामला शहर के हटवाड़ा मोहल्ला में हुआ, जहां दोपहर के समय सपेरा बीन बजाकर लोगों को सांप दिखा रहा था, तभी सांप छूटकर नाली में घुस गया। काफी कोशिश के बाद भी वह नहीं मिला

रेंजर बीएस कोल ने बताया कि आज वन विभाग की टीम ने शहर के वार्डों में घूमकर 22 सपेरों को पकड़ा और सांपों को जंगल में सुरक्षित छुड़वाया। सपेरों को भविष्य में सांप न पकड़ने की समझाइश दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.