यूक्रेन संकट के बीच आज रात पुतिन से बात कर सकते हैं PM मोदी
नई दिल्ली रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है । यूक्रेन अब कीव समेत कई एयरपोर्ट खाली कराने में जुटा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। यह बात यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी स्वीकार की है। रूस के हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर कहा है कि यूएस और अन्य सहयोगी शांत नहीं बैठेंगे और पुतिन के इस कदम का जवाब दिया जाएगा। उधर पुतिन ने कहा कि यह मिलिट्री ऑपरेशन उनके देश की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। भारत में भी एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं पीएम मोदी
यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आज रात बात कर सकते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.