ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सम्मान से समझौता नहीं…व्यापारी ने तेज आवाज में की बात तो सफाई कर्मचारियों ने दुकान के सामने लगा दिया कचरे का ढेर

नर्मदापुरम: भारत में अमीर हो या गरीब संविधान सभी को समान अधिकार देता है और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो संविधान के अधिकार को नजर अंदाज करते हैं। लेकिन इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ता है। सफाई कर्मी के सम्मान से खेलने वाले एक व्यापारी को ऐसा ही खामियाजा भुगतना पड़ा है।

दरसअल मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम का है, जहां सफाईकर्मियों ने एक दुकानदार के दुकान के सामने 1 ट्राली कचरा लाकर डंप कर दिया। दुकान के सामने कचरा डंप किए जाने से व्यापारी परेशान हो गया और अंतत: वार्ड नम्बर 6 के पार्षद राजेंद्र उपाध्याय आए और दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

वहीं, जब सफाई कर्मियों से ऐसा करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह दुकानदार हमसे अच्छे से बात नहीं करता है। हमारी बस यही मांग की हमसे भी इज्जत से बात की जाए। वहीं व्यापारी की मानें तो उनका कहना है कि पहले सफाई कर्मियों ने तेज आवाज में बात की थी, जिसके बाद उन्होंने ऐसी बात की। किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.