ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संसद सत्र के दौरान ही ऐसा होता है, विदेशी कंपनियों से जुड़ी है कांग्रेस… हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर BJP का पलटवार

अमेरिकी शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग ने 10 अगस्त को देर रात अपनी एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें उन्होंने सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति पर अडानी से जुड़े विदेशी कोष में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद अब बीजेपी की तरफ से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर कमेंट सामने आया है.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जांच ऐजिंसियों की जांच का सामना कर रही है हिंडनबर्ग के द्वारा सात समंदर पार से एक सुर उठाया जाता है और सारा विपक्ष उस में ताल मिलाने लगता है. उन्होंने आगे कहा ज्यादा गंभीर बात यह है कि विपक्ष संसद सत्र के साथ उसका संबंध जोड़ देते हैं. सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि विपक्ष को यह पता था कि संसद सत्र के दौरान ही वो रिपोर्ट आनी थी.

“संसद के समय ही आती है विदेशी रिपोर्ट”

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, पिछले कई सालों से जब भी भारत में संसद का सत्र चलता है तब ही विदेश में कोई न कोई रिपोर्ट छपती है. उन्होंने बीबीसी की उस डॉक्यूमेंट्री का जिक्र करते हुए कहा जो पीएम मोदी को लेकर बनाई गई थी, कि वो डॉक्यूमेंट्री संसद का सत्र शुरू होने से ठीक पहले आई थी. जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले आई थी. उन्होंने कहा यह सारी रिपोर्ट संसद सत्र के दौरान ही आती है.

विपक्ष पर किया हमला

सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, यह संदेह बहुत गहरा हो जाता है कि सीमा पार से विपक्ष के कुछ ऐसे तार जुड़े हुए हैं कि भारत के हर संसद सत्र के दौरान अस्थिरता और अराजकता पैदा करते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग भ्रम फैलाकर भारत के अंदर आर्थिक अराजकता पैदा करना चाहते हैं.

“कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों”

सुधांशु त्रिवेदी कहा यह वहीं लोग है जिन्होंने एक साल पहले कहा था कि एलआईसी (LIC) डूब गया, इन्होंने कहा था एसबीआई (SBI) डूब गया और उन्होंने कहा अब यह सेबी के ऊपर अटैक कर रहे हैं. सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल पूछा कि कांग्रेस पिछले 30-40 सालों से हमेशा विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी रहती है? उन्होंने कांग्रेस से पूछा, विदेश के संस्थानों से यह कौन सा याराना है कि भारत के आर्थिक संस्थान के हर विषय के ऊपर आपका निशाना है.

शाहनवाज हुसैन भी किया हमला

बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, इस देश में देश के आर्थिक सिस्टम और आर्थिक व्यवस्था को बर्बाद करने की बहुत बड़ी साजिश चल रही है. आज दुनिया की इकोनॉमी अच्छा नहीं कर रही है पर भारत की इकोनॉमी बहुत अच्छा कर रही है इसलिए अब एलआईसी, एचएएल के बाद सेबी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, ये रिपोर्ट उसी का हिस्सा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.