ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साइकिल चोरी के विवाद में युवक ने एक घर पर फेंक दिया बम, चार लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

बैतूल।  जिले के शाहपुर तहसील के सिलपटी गांव में  हितेन्द्र चौरे के मकान पर गिरी किसी विस्फोटक वस्तु से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को दो 108 एंबुलेंस की मदद से शाहपुर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार उपरांत कमला बाई चौरे 75 वर्ष एवं मुकेश चौरे 40 साल को बैतूल रेफर किया है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

अन्य घायलों  हितेंद्र चौरे और चंद्रा बाई का उपचार शाहपुर अस्पताल में किया जा रहा है। हितेंद्र ने बताया कि विस्फोटक वस्तु के मकान की छत पर गिरने से छत की टीन फट गई है एवं सामान अस्त-व्यस्त हो गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले उसकी साइकिल चोरी हो गई थी जिसकी हम लोग तलाश कर रहे थे। हमने वह साइकिल बसंत कहार   के घर पर देखी थी तब उसे साइकिल जहां मिली थी वहां पहुंचाने को कहा था।

इस पर बसंत नाराज हो गया। हमने पुलिस को सूचित किया तो 100 डायल स्टाफ ने आकर उसे विवाद न करने और साइकिल पहुंचाने की समझाइश दी। रात साढ़े सात बजे बसंत मेरे घर साइकिल लेकर आया और बोला तुमने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। करीब 15 मिनट बाद यह वारदात हो गई जिसमे, मैरी मां और पत्नी तथा में स्वयं और मेरे घर बैठने आए मुकेश चौरे घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई गढ़वाल, प्रधान आरक्षक मुकेश ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.