राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, MP के 32 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को वीरता के लिए मिलेगा सम्मान
भोपाल। केंद्र सरकार ने स्वाधीनता दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को राष्ट्रपति पदकों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के 32 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पदक), विशिष्ट सेवा पदक (डिस्टिंग्विश्ड सर्विस अवार्ड) और सराहनीय सेवा पदक (मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड) के लिए चुना गया है। इनमें वीरता पदक के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी, कर्मचारियों को चयनित किया गया है। इसके अलावा होमगार्ड कैटेगरी में भी दो सैनिकों अवार्ड के लिए चुने गए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.