ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कनासिया नाका चौराहे पर पलटा मिर्ची से भरा ट्रक, ड्राइवर हुआ घायल

 इंदौर। पंचकुइया स्थित युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र में रह रहे 18 वर्ष से अधिक उम्र के 30 में से 26 मानसिक दिव्यांगों को उज्जैन स्थित सेवाधाम आश्रम में स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि जुलाई के शुरुआत में मानसिक दिव्यांग बच्चों की लगातार मौत और तबीयत खराब होने के बाद बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था।

करीब 20 दिन बाद उन्हें दोबारा युगपुरुष धाम आश्रम लाया गया

इसके बाद से ही यहां रह रहे 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 30 युवाओं को उज्जैन स्थित एक एनजीओ में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी आश्रम के एक दर्जन बच्चों को उनके माता-पिता को वापस सौंपने के लिए मनाने में जुटे हैं।

युगपुरुष धाम आश्रम में 142 बच्चों को विगत दिनों स्थानांतरित किया गया था, जबकि यहां की क्षमता 100 बच्चों को रखने की है। ऐसे में यहां रहने वाले 42 बच्चों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि युगपुरुष धाम में 30 बच्चे हैं, जो 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं।

नियम अनुसार इन्हें आश्रम से मुक्त किया जा सकता है। इनमें से 26 दिव्यांगों को उज्जैन स्थानांतरित किया गया है। चार अन्य को लेकर प्रक्रिया जारी है। करीब एक दर्जन बच्चे अनाथ नहीं हैं, इन्हें माता-पिता को सौंपने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.