ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जंग चिंता का विषय, हम बातचीत के पक्षधर- पोलैंड में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलैंड से संबंधों का विशेष महत्व है. भारत और पोलैंड के बीच संबंध बेहतर हो रहे हैं.

पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क के साथ मंच साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “गर्मजोशी से भरे स्वागत और मित्रता भरे शब्द के लिए मैं तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं. आज का दिन भारत और पोलैंड के सम्बन्ध में विशेष महत्व रखता है. आज 45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यह दौरा किया है. भारत और पोलैंड के बीच संबंध अब बेहतर हो रहे हैं.

पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट के दौर में पोलैंड के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा, आपने साल 2022 में यूक्रेन संकट के समय वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की मुहिम में जो उदारता दिखाया, उसको भारत कभी भूल नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसस्सिंग के क्षेत्र में पोलैंड दुनिया के अग्रणी देशों में से है. हम पोलैंड की कंपनियों को मेक इन इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड से जुड़ने के लिए आवेदन करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.