ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

9 साल पहले पत्नी के साथ ‘रेपकांड’, अचानक पति को पता चला; फिर जो हुआ…

किसी रेप पीड़िता के साथ जब इस तरह का वहशीपन किया जाता है तो उसके लिए जिन्दगी में आगे बढ़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन और भी ज्यादा मुश्किल तब होती है जब जिन्दगी में आगे बढ़ने के बाद भी आपका खौफनाक अतीत आपकी आंखों के सामने आकर खड़ा हो जाए और फिर से आपका जीवन वहीं आ जाए जहां से आपने शुरुआत की थी. कुछ ऐसा ही हुआ झांसी की एक रेप पीड़िता के साथ.

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक रेप पीड़िता अपने माता-पिता के साथ कोर्ट आई थी. 9 साल पुराने रेप केस में सुनवाई के लिए पीड़िता माता-पिता के साथ आई थी. साल 2015 में पीड़िता नाबालिग थी जब उसका अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया था. मामले में मुख्य आरोपी कमल कुशवाहा एमपी के शिवपुरी क भौंती के गांव मुहार का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी बंटी कुशवाहा झांसी का ही निवासी है. इस मामले में एक महिला आरोपी भी थी जो पीड़िता की रिश्तेदार थी, वह फरार है.

शादी के बाद मायके आई थी पीड़िता

मामला में कुछ महीने बाद ही कमल और बंटी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी. वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के बालिग होने के बाद उसके घरवालों ने उसकी शादी कर दी थी. पीड़िता की शादी झांसी के बाहर की गई थी, और ससुराल वालों और पीड़िता के पति को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. हालही में केस की सुनवाई के लिए पीड़िता कोर्ट आई थी, लेकिन वहां आरोपी ने पीड़िता की फोटो खींचकर उसके पति को भेज दी जिसके बाद पीड़िता का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया. एक बार फिर से आरोपी ने पीड़िता की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की.

पीड़िता का रिश्ता टूटने की कगार पर

पीड़िता के घरवालों ने उसको ससुराल से रक्षा बंधन का बहाना कर के घर बुलाया था, लेकिन इस बात का पता लगने के बाद पीड़िता के पति ने उससे शादी तोड़ने की बात की है. मामले की जानकारी जैसे ही कोर्ट को लगी तो आरोपी के फोन की जांच करवाई गई. पता चला कि फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया गया था. पीड़िता के पति को फोटो भेजने और वीडियो कॉल करने की भी पुष्टी हुई जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत निरस्त कर उसे वापस जेल भेज दिया. दूसरी तरफ पीड़िता के ससुराल पक्ष से भी बातचीत का दौर चल रहा है, लेकिन आरोपी की इस हरकत के बाद से पीड़िता फिर से वहीं आ गई है जहां से उसने ये लड़ाई शुरू की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.