ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, पायलट समेत 4 घायल

महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है जिसका वीडियो भी सामने आया है. हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट एविएशन कंपनी का है और मुंबई से हैदराबाद जा रहा था. इसी दौरान जब हेलीकॉप्टर पुणे से गुजर रहा था उसी वक्त क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 4 लोग सवार थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग घायल हो गए हैं.

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने हेलीकॉप्टर क्रैश की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि जो लोग हादसे में घायल हुए हैं उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है. यह हादसा पुणे के पौड़ गांव में हुआ है. फिलहाल हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि शुरुआती जांच में तकनीकि खराबी की बात सामने आ रही है.

तकनीकि वजह से हुआ क्रैश!

बारिश की वजह से पुणे में मौसम भी ठीक नहीं है. अंदेशा है कि इस वजह से भी हेलीकॉप्टर क्रैश हो सकता है. हेलीकॉप्टर ग्लोबल कंपनी का बताया जा रहा है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए टीम मौजूद है. जहां हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है वहां पर मलबा फैला हुआ है.

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा तीन और लोग सवार थे. चारों में से पायलट को गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. बाकी तीन लोगों की हालत बेहतर है. पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हेलीकॉप्टर क्रैश कैसे हुआ है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.