ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सम्राट अशोक की मूर्ति तोड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर तोड़ी थी प्रतिमा

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव में सम्राट अशोक की प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों हो आरोपियों ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल 20 अगस्त को बेला गांव के बाहर खेल मैदान में लगी सम्राट अशोक की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ते हुए का सिर धड़ से अलग कर दिया था। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

जिसके बाद गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्र मर्सकोले ने अपनी टीम के साथ कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मुकेश गोटियां, सौरभ गोटियां और मद्रास गोटियां द्वारा मूर्ति तोड़ने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.