ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करंट लगने से बंदर की दर्दनाक मौत, लोगों ने बैंड-बाजे के साथ निकाली शव यात्रा

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के एक गांव में बिजली का करंट लगने से मरे बंदर का लोगों ने पारंपरिक रूप से अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के सरपंच ने इसकी जानकारी दी। सरपंच ने बताया कि जिले के जीरापुर तहसील के तमोलिया गांव के लोगों ने रविवार को बंदर का अंतिम संस्कार करने से पहले शवयात्रा निकाली।

तमोलिया गांव के सरपंच हरिओम तोमर ने बताया कि बिजली का करंट लगने से बंदर की मौत हो गई, जिससे ग्रामीण भावुक थे और उन्होंने परंपरा के अनुसार उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। सबसे पहले बंदर की आरती की गई और फिर डीजे और ढोल की धुनों के साथ सारे गांव में शव यात्रा निकाली गई। गांव की गलियों से होते हुए यह शव यात्रा मुक्तिधाम पहुंची, जहां पर पूरे विधि-विधान के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। गांव वालों ने आगे भी धार्मिक कार्यक्रम के तहत घाटा और नुक्ता आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे इस बंदर की आत्मा को शांति मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.